फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- सिरसागंज के पैगू रोड स्थित एक पार्किंग में खड़ी तीन कार और एक बाइक में आग लग गई। पार्किंग से उठ रहे धुंआ के गुब्बार उठता देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन में लोगों ने अन्य कारों को बाहर निकाला। नगला भूपाल निवासी सोनू पुत्र राजपाल की पैगू रोड पर पार्किंग है। आसपास के लोग और व्यापारी इसी पार्किंग में कार और बाइक खड़ी करते हैं। शनिवार को भी 24 से अधिक कारें और बाइक खड़ी थीं। शाम चार बजे आसपास के लोगों ने पार्किंग से धुंआ के गुब्बार उठते देखे तो मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि तीन कार और एक बाइक जल रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक वैभव कुमार सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुरूदत्त सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने फायर स्टेशन पर फोन कर कारों में आग लगने की सूचना दी। सबसे पहले सिरसागंज फायर स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.