फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- थाना सिरसागंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया है। उनके पास से असलाह व चोरी का सामान मिला है। पुलिस की बदमाश से पेंगू रोड के समीप मुठभेड़ हुई। थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह थाना सिरसागंज पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पता चला दो बदमाश चोरी की मोटर साइकिल पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में पेंगू रोड के आसपास क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । जिसकी पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान विक्की उर्फ विक्रम पुत्र कुसमाकर निवासी नट वाली गली हिमायूंपुर थाना दक्षिण तथा बृजमोहन पुत्र च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.