सिरसागंज में अवैध कॉलोनी पर चल गया महाबली
फिरोजाबाद, मई 13 -- जनपद के सिरसागंज नगर क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी की प्लाटिंग के निर्माण कार्य पर बुलडोजर चल गया। महाबली के चलने पर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के तहत बुधवार को सिरसागंज क्षेत्र में एक अवैध कालौनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सिन्टू, सन्तोष कुमार, राहुल, निवासी अध्यापक नगर सिरसागंज द्वारा त्रिलोक नगर कालौनी आनन्द नगर के पास अरॉव रोड पर बिना अनुमति लिए लगभग 6 बीघा भू-भाग पर अवैध भू-विभाजन कर प्लॉटिंग का कार्य किया। इसके विरूद्ध उपाध्यक्ष द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.