फिरोजाबाद, मई 27 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सिरसागंज जा रहे किसान को किसी वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रा गांव शेखूपुर निवासी 60 वर्षीय ओसवाल पुत्र राजकुमार खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार रात 10 बजे वह किसी काम से सिरसागंज जा रहा था। उसी दौरान करहल रोड पर अतापुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई।अतापुर के ग्रामीणों ने शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। हादसे के बारे में जानकारी होने पर इलाका पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। यह भी पढ़ें- बरौली-सीवान रोड पर सड़क हादसा, युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...