उरई, फरवरी 15 -- सिरसाकलार। सिरसाकलार में डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक विकास समिति का पुनर्गठन हुआ जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन हुआ और उन्हें फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। जिसमें बाहर से आए विशेष अतिथि आरएन वर्मा सेवानिवृत्त बीज प्रमाणीकरण अधिकारी उरई, रमाकांत दोहरे ,रामौतार गौतम ने आकर समिति को आगे बढ़ाने के रास्ते बताते हुए कहा कि सर्वप्रथम बच्चों की शिक्षा को वरीयता देने की बात कही ।जिसके उपरांत समिति के संरक्षक राधेश्याम,अध्यक्ष मुलायम कठेरिया, नीलू, जितेंद्र, मोनू उर्फ बृजेन्द्र,मनीष, छोटू उर्फ विकास, अनूप, राजवीर, मनोज,वेदप्रकाश, मायाराम, रोहित इत्यादि लोगों ने शपथ ग्रहण लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.