मुरादाबाद, मार्च 7 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सिरसखेड़ा में गुरुवार को हुई मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान इकरार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इकरार समेत 33 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस की ओर से केस दर्ज कराया गया था। इनमें से आठ को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया था। गिरफ्तार ग्राम प्रधान इकरार को भी शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सिरसखेड़ा निवासी अब्दुल्ला प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। जिसके चलते वर्तमान ग्राम प्रधान इकरार से उनकी रंजिश चल रही है। गुरुवार दोपहर अब्दुल्ला के चाचा वाहिद पैदल ही दूसरे पक्ष के जाकिर के घर के सामने से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने घेर कर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बाद में दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.