पूर्णिया, अप्रैल 14 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित मदारघाट दरगाह शरीफ में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक सिरवा मेला की सफलता को लेकर सोमवार को दरगाह परिसर में मेला कमेटी की बैठक की गई। अध्यक्षता अभय कुमार पप्पू ने की। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोसी धार पार करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रास्तों की मरम्मत कराने और मेला के दिन नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने पर जोर दिया गया, ताकि बालूयुक्त रास्तों पर आवागमन सुगम हो सके। मेला परिसर को आकर्षक बनाने के लिए जगह-जगह तोरण द्वार लगाने और पूरे क्षेत्र को सजाने-संवारने का निर्णय लिया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्...