पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी प्रखंड के सिरम गांव में हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति के माहौल में महिलाएं व पुरुष सिर पर कलश लेकर जयकारों लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता मुख्य अतिथि के रूप में कलश यात्रा में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का बेहतरीन माध्यम है। हनुमान मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि गांववासियों के सहयोग से यह कार्य संभव हो सका है। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के लिए क्षेत्र के श्...