पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नववर्ष के अवसर पर पाटन प्रखंड अंतर्गत सीरमा पंचायत में मुखिया राकेश कुमार दुबे ने मिलन समारोह कर पंचायत के समग्र विकास को लेकर मंथन किया। मंथन के उतरार्द्ध में पलामू की पारंपरिक खाद्य लिट्टी चोखा का सभी ने आनंद उठाया। पाटन बीडीओ अमित कुमार झा ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं। इससे प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनता है तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। मुखिया राकेश कुमार दुबे ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूती देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें पंचायत के साथ-साथ प्रखंड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी राजकमल तिवारी ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.