सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती का गला दबाया, शादी का दबाव बनाने का आरोप
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- शादी से इंकार करने पर एक सिरफिरे युवक ने युवती के घर में जबरन घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। पीड़िता की छोटी बहन के शोर मचाने और परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। मामले में युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री की मुलाकात करीब 3-4 वर्ष पूर्व एक शादी समारोह के दौरान आरोपी युवक से हुई थी। आरोप है कि वहीं से आरोपी युवक ने उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और बातचीत करने लगा। युवक का अक्सर अपने फूफा के घर आना-जाना लगा रहता था। पीड़ित पिता का कहना है कि 2-3 वर्ष पूर्व जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने युवक के परिजनों से शादी के रिश्ते के लिए साफ इंकार कर दिया था। इसके बावजूद आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.