सिरफिरे युवक ने आधा दर्जन वाहनों का शीश तोड़ा
मिर्जापुर, जून 12 -- विन्ध्याचल (मिर्जापुर)। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर खड़ी श्रद्धालुओं की लगभग आधा दर्जन वाहनों को एक सिरफिरे युवक ने तोड़ दिया । दूरदराज से आये श्रद्धालुओं के वाहन टूटने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने सिरफिरे युवक के वाहनों के शीशा तोड़ने की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए रोष जताया। श्रद्धालुओं के गुस्से को देखते हुए मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस सिरफिरे युवक को कोतवाली ले जाकर पूछताछ करने में जुट गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भी रोष जताया है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ करने के बाद युवक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- गोद में मासूम बच्ची को लिए युवक से दुकानदार ने की मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.