सिरफिरे युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फंदा लगाकर दी जान
कन्नौज, अगस्त 14 -- ठठिया संवाददाता। शादी तय होने के बाद एक सिरफिरे युवक की कथित प्रताड़ना और धमकियों से परेशान 19 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ठठिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनापुर सरैया के मजरा जसापुर्वा निवासी सतीश पुत्र स्व. रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय बहन उपासना की शादी सौरिख क्षेत्र में तय हुई थी। बीती 10 फरवरी को गोदभराई और बरीक्षा का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था।आरोप है कि कन्नौज के रिजगिर निवासी एक युवक उपासना को फोन पर परेशान कर रहा था। वह युवती पर जबरन फोन पर बात करने का दबाव बनाता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.