सिरफिरे ने महिला की अश्लील वीडियो की वायरल
महोबा, जून 5 -- महोबा,संवाददाता। सिरफिरे ने महिला की अश्लील फोटो वायरल कर दी। विरोध करने पर परिजनों को जानमाल की धमकी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी एक साल पहले नीरज धुरिया नाम के युवक से मिली जिसके बाद जान पहचान बढ़ गई। युवक ने पत्नी की अश्लील वीडियो व फोटो खीच ली और साले के मोबाइल पर भेज दी। विरोध करने पर सिरफिरा जानमाल की धमकी दे रहा है। सिरफिरे द्वारा वीडियो और फोटो के ऐवज में पैसे की मांग की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित नीरज धुरिया के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.