झांसी, मार्च 2 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गुजरे शनिवार मोहल्ला नैनागढ़ में सिरफिरे देवर ने साथ रहने से मना करने पर भाभी की गर्दन, गला, नाक, मुंह, पेट चाकूओं से गोदकर स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं डेढ़ साल की प्रेम-कहानी का दुखद अंत हो गया। मोहल्ला नैनागढ़ निवासी राकेश साहू लोडर चालक हैं। वह अपनी पत्नी मायादेवी व पांच साल की बेटी के साथ रहते हैं। उनके घर पड़ोस में रहने वाली मौसी के बेटे महेंद्र साहू का आना-जाना था। जिससे माया और महेंद्र की भी जान-पहचान बढ़ गई थी। महेंद्र माया के साथ रहने की जिद कर रहा था। लेकिन, उसने सबकुछ खत्म कर दिया था। बीते शनिवार को वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी। तभी महेंद्र चाकू लेकर आया। अंदर से दरवाजा बंद किया और माया पर ताबड़-तोड़ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.