सिरफिरे आशिक ने युवती के फोटो वायरल किए, रिश्ता टूटा
नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सिरफिरे की हरकत की वजह से एक युवती का रिश्ता टूट गया। आरोपी ने अपने साथ युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक महिला ने हरियाणा के रहने वाले रोहित नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता ग्रेटर नोएडा में रहने वाले युवक के साथ तय किया था। दोनों परिवार रिश्ते से काफी खुश थे। शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच आरोपी रोहित ने अपने साथ युवती के कुछ फोटो एडिट कर उसकी ससुराल पक्ष के लोगों के पास भेज दिए। सोशल मीडिया पर भी 25 से 30 फोटो वायरल कर दिए। आरोपी की हरकत से महिला की बेटी का रिश्ता टूट गया। इसके बाद से मां-बेटी काफी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.