सिरफिरे आशिक ने मचाया तांडव, घर में घुसकर प्रेमिका के चाचा-चाची को मारी गोली, एक की मौत
संवाददाता, अक्टूबर 12 -- यूपी के चित्रकूट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसके चाचा-चाची को गोली मार दी। गोली लगने से चाची की मौत हो गई। जबकि घायल चाचा को परिजन अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। दरअसल, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसी बात से नाराज प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। ये घटना मऊ थाना क्षेत्र का है। इलाके के रहने वाले श्यामधर का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों ने थाने में प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद श्यामधर बौखला गया। रविवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे श्यामधर तमंचा लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। फिर वहां उसकी चाची और चाचा के ऊपर ताबड़तोड़ फायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.