मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी माशुका से कथित बेवफाई का ऐसा बदला लिया कि पूरी कहानी जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आरोपी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के सात साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। उसने बच्चे का गला रेता, इतने से मन नहीं भरा तो उसके हाथ की नसें और पंजा काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार कुल्हाड़ी, दबिया, खुरपी बरामद कर लिया है। मासूम उसके घर टीवी देखने जाता था। घटना करजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपित सिकिंद्र चौधरी ने जुर्म कबूल कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस के मुताबिक मासूम की मां के साथ आरोपित का प्रेम-प्रसंग है। इस बीच महिला किसी दूस...