एटा, मार्च 2 -- सिरप के चक्कर में धोखे से वृद्ध ने कीटनाशक दवाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन घबरा गए और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव खड़ीत निवासी इन्द्रपाल सिंह बीमार रहते है। बताया जा रहा है कि सोमवार को परिवारीजन वृद्ध को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि सिरप रखा हुआ था वही पास में ही कीटनाशक दवाई भी रखी हुई थी। सिरप के चक्कर में कीटनाशक दवाई पी ली, जिससे वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.