नवादा, फरवरी 18 -- सिरदला, अनिल प्रसाद सिरदला प्रखंड की सांढ मंझगांवा पंचायत अंतर्गत सांढ स्थित तिलैया नदी पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों और आपातकालीन स्थितियों में भी लोगों को जान जोखिम में डालकर तिलैया नदी पार करनी पड़ती है। बरसात के दिनों में परेशानी काफी बढ़ जाती है। जयनगर गांव के सहदेव वर्मा, रामविलास वर्मा, उदेश वर्मा, केदार वर्मा, राजेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, चंदेश्वर वर्मा, सीताराम वर्मा, सूरज वर्मा, उपेंद्र वर्मा, मुन्ना वर्मा, संतोष वर्मा, अर्जुन शर्मा, विजय यादव, रामानंद सिंह, विपिन यादव, रामस्वरूप यादव, संजय प्रसाद वर्मा, बिजेंद्र प्रसाद वर्मा, लालो राजवंशी सहित दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि जयनगर और बरदाहा के बीच से प्रवाहित होने वाली तिलैया नदी जिस प...