बदायूं, मार्च 22 -- सिरतौल प्रीमियर लीग का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में सिरतौल वारियर्स ने सिरतौल रॉयल्स को 15 रनों से शिकस्त दी। रॉयल्स के कप्तान ताहिर गौरी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वारियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 44 रन जोड़ लिए थे, लेकिन फिर लगातार विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 9 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए भोले दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन में पवन उपाध्याय, कपिल कुमार, विजेंद्र सिंह, गफ्फार गौरी, अभय कुमार, भुवनेश उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, अतीक सैफी, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.