बदायूं, मार्च 28 -- गांव सिरतौल में जारी सिरतौल प्रीमियर लीग में शुक्रवार को सिरतौल रॉयल ने सिरतौल वारियर्स को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वारियर्स ने 10 ओवर में 104 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल टीम ने 9.3 में ही 105 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मनी उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजक पवन उपाध्याय, सर्वेश कुमार, गौरव शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अतीक सैफी, अमित उपाध्याय, अरुण शर्मा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.