मधुबनी, दिसम्बर 16 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड की सिरखड़िया पंचायत सरकार भवन के समीप 11 कट्ठे की सरकारी जमीन मंगलवार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गया। यहां पांच लोगों को प्रशासन ने नोटिस दिया था। इसमें चार लोग फसल उपजाकर और खेती-बाड़ी कर जमीन को अतिक्रमण किए हुए थे। जबकि घूरन चौपाल उर्फ घूरन मंडल मां अंबे फर्नीचर के नाम से एक दुकान चलाता था और लगभग तीन कठ्ठे में स्थाई अतिक्रमण किया हुआ था। सीओ प्रशांत कुमार झा ने बताया कि घूरन चौपाल फर्जी तरीके से जमाबंदी भी कायम किया हुआ था। जिस पर वाद चलाकर एडीएम स्तर से जमाबंदी रद्दीकरण की गई थी। इसके बाद प्रशासन उन्हें कई बार नोटिस देकर स्थाई अतिक्रमण और घर को खाली करने को कहा था। बार-बार नोटिस के बावजूद भी घूरन चौपाल उर्फ मंडल का स्थाई अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। जबकि बचे हुए चार लोगों ने प्र...