इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- भरथना। थाना क्षेत्र के सिरकौरा गांव में सोमवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से करीब 30-35 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैल गई और कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों से पानी डालकर, मिट्टी व हरी टहनियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इस आग में किसान अशोक यादव की करीब 10 बीघा, जबकि संजेश कुमार, मनोज और अनुज की कुल मिलाकर लगभग 25 बीघा फसल नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.