सिरका में युवा राष्ट्र निर्माता कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़, जुलाई 14 -- सिरका, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिरका में मंगलवार को युवा राष्ट्र निर्माता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता सह जिला संघचालक चंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित भैया-बहनों को हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य उसके युवा वर्ग पर निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, सेवा, संस्कार और समर्पण को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि सशक्त, संस्कारित एवं जागरूक युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला हैं।अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- भारत स्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.