रांची, फरवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका में सोमवार को समाजसेवी चामू महतो ने दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया और जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण किया। चामू ने कहा कि नर में ही नारायण है, मानव सेवा ही धर्म है। गरीबों को भोजन देना और अपने सामर्थ्य के अनुसार सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। मौके पर रेखा देवी, मोहन महतो, आरती देवी, जगन कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रकाश महतो, वेदांत महतो, निखिल महतो, आदर्श महतो, पार्वती देवी, लोकेश और मुनेश्वर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.