रामगढ़, मई 14 -- सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुधबाजार में कथित सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में रामगढ़ पुलिस ने गुरूवार की शाम छह लड़के व दो लड़कियों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान जिस घर में कथित रूप से यह गतिविधि संचालित होने की सूचना थी, वहां की मालकिन व उसकी बेटी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामगढ़ एसपी को भी दे दी है। जानकारी मिली है कि सिरका बुधबाजार के एक घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत लोगों को मिल रही थी। ग्रामीणों ने योजना बनाकर गुरुवार को कुछ युवकों को पकड़ा। यह भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में चल रहा था सेक्स रैकेट, रेड में कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें मिलीं पूछताछ करने के बाद यह सूचना पुलिस को दी गयी। ग्रामीणों की शिकायत पर रामगढ़ पुलिस...