रामगढ़, जून 21 -- सिरका, प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सिरका परियोजना की खुली खदान में रविवार की शाम पांच बजे अचानक लगभग दो मीटर से अधिक पानी घुस जाने से खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। खदान में कार्य कर रहे मज़दूर कार्य छोड़कर भाग निकले। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त खदान में लगभग एक दर्जन मजदूर कार्यरत थे। वहीं खदान से चार डंपर व एक पोकलेन मशीन को सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया। घटना के बाद परियोजना में उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। इससे सीसीएल को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जानकारी मिली है कि जिस क्षेत्र में फिलहाल सिरका परियोजना की खुली खदान चल रही है, वहां पहले सिरका चानक भूमिगत खदान संचालित होती थी।

घटना का कारण बंद भूमिगत खदान में पानी भरा हुआ है। उत्पादन के दौरान गैलरी कटने के कारण खुली खदान में भूमिगत खदान का पानी खुली ...