सिरका कोलियरी चेक पोस्ट पर नकाबपोशों ने की फायरिंग सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रामगढ़, जून 29 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सिरका कोलियरी के चेक पोस्ट पर शनिवार तड़के दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। मामले में सिरका कोलियरी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी हवलदार बिरसा उरांव के लिखित आवेदन पर रामगढ़ थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार बिरसा उरांव शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे तीसरी पाली की ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश अपराधी मोटरसाइकिल से सिरका कोलियरी के चेक पोस्ट पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी चरखा उरांव को बाहर बुलाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अपराधी ने चेक पोस्ट के कमरे की ओर गोली चला दी। गोली क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.