रामगढ़, अप्रैल 3 -- सिरका, प्रतिनिधि। नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास सहित छह सूत्री मांगों को लेकर सिरका के विभिन्न गांव के रैयतों ने शुक्रवार को सिरका खुली खदान के पास प्रदर्शन किया। आउटसोर्सिंग और सिरका कोलियरी का उत्पादन ठप कर दिया। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इससे पूर्व कालीचरण महतो की अध्य्क्षता में ग्रामीण रैयत व विस्थापितों ने बैठक की। इसमें कोलियरी विस्तार और विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से छह सूत्री मांगे रखी। इसके तहत खाताधारी रैयतों को अविलंब नौकरी, समुचित मुआवजा और पुनर्वास देने, वर्ष 1998 से 2000 के बीच मुआवजा प्राप्त कर चुके लोगों के अलावा अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने, अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने, जिनकी जमीन ली जा चुकी ...