सिया राममय' हुआ महाकालेश्वर धाम
आगरा, अगस्त 7 -- श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ, महारुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा महोत्सव में मंदिर परिसर पूर्णतः मिथिलामय हो गया। प्रतिदिन की भांति वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक एवं श्री रुद्र महायज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना की। संध्या में आयोजित श्रीराम कथा के सप्तम दिवस चित्रकूट धाम से पधारे कथावाचक पंडित विमलेश त्रिवेदी महाराज ने पुष्प वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ एवं भगवान श्रीराम-जानकी विवाह का अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया। विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालु भी उत्सव के अनुरूप विशेष शृंगार कर पहुंचे। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर मंगलगीत गाए, जबकि पुरुष भगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.