गुरुग्राम, सितम्बर 24 -- गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर 13 सितंबर को सिया चौहान के साथ हुआ हादसा कोई पहली घटना नहीं थी। उसी जगह पर 27 अगस्त को एक संदिग्ध ने अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो से मां-बेटी की कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ बदसलूकी करते हुए उनकी कार में तोड़-फोड़ किया। यह घटना उसी जह पर हुई जहां 13 सितंबर को दिल्ली की बाइकर सिया चौहान को कार से टक्कर मारी गई थी। चौहान मामले में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सेक्टर 56 पुलिस ने खुद ही मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार ड्राइवर पर हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया। 27 अगस्त की हुई घटना में गोल्फ कोर्स रोड के पास सेक्टर-55 में रहने वाली 45 साल की महिला ने बताया कि यह वारदात रात 10:09 बजे हुई। उन्होंने एचटी को बताया कि कई बार जाने और बार-बार अनुरोध करने के बाद मंगलवार 22 सितंबर को सेक्ट...