बेगुसराय, मार्च 29 -- नावकोठी, निज संवाददाता। "सिया जी बहनिया हमार हो. राम लागे पहुनवा...." की मनमोहक धुन से पूरा पहसारा गांव भक्तिरस में डूब गया जब पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर भव्य रासलीला का आयोजन किया गया। रासलीला की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस आयोजन को देखने के लिए पहसारा, बभनगामा, महेशवाड़ा, रमौली, डफरपुर, वृन्दावन, इनैया, पीरनगर और गम्हरिया सहित आसपास के कई गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री गौरी आदर्श रासलीला एवं रामलीला मंडल, श्रीधाम वृंदावन (मथुरा) के बैनर तले प्रस्तुत रासलीला में एक से बढ़कर एक धार्मिक गीतों और जीवंत अभिनय ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। निर्देशक गोपाल दास महाराज के कुशल निर्देशन में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.