पुणे, जून 30 -- केतन अग्रवाल हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी चेतन चौधरी को लोनावला रूरल पुलिस स्टेशन लाया गया है। पुलिस उससे घटना वाले दिन पहने गए कपड़ों (खासकर हुडी) की जानकारी ले रही है। पुलिस ने चेतन की उस बाइक को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने कथित तौर पर पुणे से लोहागढ़ किले तक पहुंचने के लिए किया था।क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन किया जाएगा पुलिस चेतन से पूछताछ के बाद जल्द ही क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कराने की तैयारी कर रही है। इसमें चेतन को शामिल किया जाएगा। इससे पहले सिया गोयल और चेतन दोनों को लोहागढ़ किले ले जाकर घटना स्थल का रिकंस्ट्रक्शन कराया जा चुका है। केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई हो चुकी थी। 18 जून को दोनों लोहागढ़ किले घूमने गए थे। पुलिस के अनुसार, सिया ने चेतन को पहले से सिग्नल दिया और चेतन ने केतन को एक सुनसान जगह ...