वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीते साल मध्यप्रदेश के इंदौर के सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी कांड ने दिल दहलाया तो इस साल पुणे के सिया और केतन कांड ने प्रेम संबंध में हो रही घटनाओं ने झकझोरा है। मेरठ में नीले ड्रम कांड, इंदौर और पुणे की इन घटनाओं की तरह ही वाराणसी में भी प्रेम संबंधों में हत्या से लोग सहम गए थे। यहां जाफर हत्याकांड से लेकर दिलजीत हत्याकांड तक के पीछे प्रेम संबंध रहा और इनके पीछे प्रेमिकाएं रहीं。

जाफर हत्याकांड साल 2009 में भेलूपुर में जाफर हत्याकांड हुआ था। भेलूपुर क्षेत्र में जाफर की संदिग्ध मौत की जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी अफसाना ने अपने प्रेमी इश्तियाक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए धोखे से खाने में जहर देकर मार डाला था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच के अनुसार इश्तियाक ...