नई दिल्ली, जून 24 -- पुणे में बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला अभी ठीक से सुलझा भी नहीं था कि अब बेंगलुरु से भी एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिया गोयल की तरह ही एक महिला ने प्यार में अंधी होकर अपने ही माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर तीनों को चाकू गोदकर मार डाला। हत्या को लेकर अब कुछ सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने आरोपी श्वेता को पुडुचेरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका बॉयफ्रेंड केनेथ फरार है और तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, श्वेता और उसका बॉयफ्रेंड केनेथ 'न्यू होराइजन कॉलेज' में बीटेक की पढ़ाई करते थे और क्लासमेट भी थे। इसके बाद दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। दो महीने पहले ही दोनो...