गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन (सियास्ते) की नई बिल्डिंग के निर्माण में पेड़ पौधे बाधा बन गए है। पीडब्लूडी विभाग निर्माण से पहले साइट का मूल्यांकन किया। जिसमें मौके पर सर्वे और मिट्टी परीक्षण समेत अन्य जांच की गई। तीन एकड़ जमीन पर बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ है। जिसके हटाने के बाद निर्माण शुरू होगा। सियास्ते की नई बिल्डिंग के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। जिसमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने नक्शे में बदलाव के बाद निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 36 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। जल्द ही ठेका प्रक्रिया शुरू होकर निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। जिसमें छह प्रयोगशालाएं, 12 क्लासरूम और एक हॉल का निर्माण होगा। सियास्ते प्रभारी राकेश ने कहा कि अब ठेका जारी करके निर्माण शुरू किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.