कन्नौज, अप्रैल 21 -- जिले में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मंत्री व छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय द्वारा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध में मंगलवार को सपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया। सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुईं और विरोध स्वरूप हवन-पूजन कर अर्चना पांडेय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके शीर्ष नेता के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अस्वीकार्य है। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा का स्पेशल सेशन 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाएगा सदन सपा नेत्री शशिम सिंह ने इस मौके पर भाजपा और केंद्र...