कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- कौशाम्बी, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की सुबह वह दाढ़ी बनवाने स्थानीय चौराहा गया था। वहां तिलातारा निवासी नंदू रैदास दो अन्य साथियों के साथ पहले से बैठा था।उन लोगों से राजनीति को लेकर चर्चा होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने गाली-गलौच करते हुए पीड़ित की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...