नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्ष 2029 से पहले लागू करने के लिए बुलाए गए संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्षी दलों को लिखे पत्र के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद सत्र बुलाने की मांग दोहराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि परिसीमन और अन्य पहलुओं के ब्योरे के बगैर महिला आरक्षण कानून पर कोई भी सार्थक चर्चा करना असंभव है। ऐसे में इस मुद्दे पर 29 अप्रैल के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाकर सहमति बनाई जाए और उसके बाद विशेष सत्र बुलाया जाए।खरगे ने कहा कि राज्यों में चुनावों के बीच संसद का विशेष सत्र इस धारणा को बल देता है कि सरकार राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.