सियासत का मर्म समझाया, विरासत सहेजने की अपील
बलिया, जून 28 -- बलिया, संवाददाता। राजनीति में शूचिता को लेकर 'राजनैतिक-सामाजिक चेतना यात्रा' रविवार को शहर के कदम चौराहा से निकाली गई। जिले के भरसर, जमुआ, अखार, पांडेयपुर, हल्दी, परसिया, रोहुआ तथा शीतल दवनी में यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सियासत का मर्म समझाते हुए जिले की प्राचीन विरासत को सहेजने की अपील भी की गई।गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा की शुरूआत शहर के कदम चौराहा स्थित अमर शहीद मंगल पाण्डेय की प्रतिमा से हुई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति सेवा का साधन है, पूंजीवाद को बढ़ावा देने का तंत्र नहीं। समाजवाद की असली अवधारणा दबे-कुचले लोगों के घर में दीया जलाने से सफल होती है। इससे पहले उपस्थित लोगों ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अवध बिहारी चौबे, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.