सियालदाह एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी को लेकर हंगामा, बरेली में रिपोर्ट
बरेली, जुलाई 9 -- (13152) जम्मूतवी से कोलकत्ता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस के बी-1 कोच में तीन यात्रियों के मोबाइल चोरी को लेकर मुरादाबाद से बरेली तक हंगामा चला। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट पर मोबाइल चोरी के आरोप लगाये। बरेली जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने सूचना मिलते ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिला। शक के आधार पर यात्रियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। हालांकि मामले में जिन तीन अटेडेंट को थाने ले जाया गया। उनको छोड़ दिया गया। जिन दो यात्रियों के मोबाइल चोरी हुये हैं, उनकी तहरीर लेकर गुमशुदी दर्ज कर ली गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया, सहारनपुर के पास तीन-चार यात्रियों के बी-1 कोच में मोबाइल चोरी हो गये थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: स्टेशन पर तीन शातिर मोबाइल चोर दबोचे, चोरी के तीन मोबाइल बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.