दुमका, जून 14 -- नोनीहाट प्रतिनिधि। नोनीहाट रेलवे स्टेशन में सियालदह-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन से एक अधेड़ व्यक्ति का पैर कट गया। यह घटना रात के करीब 9 बजे की है। अधेड़ की पहचान बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना अन्तर्गत दलिया गांव निवासी विनोद साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त अधेड़ पश्चिम बंगाल से हंसडीहा आ रहे थे। हंसडीहा से बौंसी के लिए बस या ट्रेन से निकलते। इसी बीच ट्रेन नोनीहाट स्टेशन में रूकी और वे स्टेशन में उतरे। इसी बीच ट्रेन खुल गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान वे फिसल गए और अधेड़ का बायां पैर कट गया। पता चला है कि उक्त व्यक्ति जामुन बिक्री का काम किया करता था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...