प्रयागराज, मार्च 2 -- होली पर घर लौटने की भीड़ का हाल यह है कि ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों को सांस लेने तक की जगह नहीं मिली। कोच में नीचे से लेकर ऊपर तक लोग बैठे रहे, जिससे महिलाओं और बच्चों की आफत आ गई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर शिकायत की कि भीड़ इतनी थी कि पैर रखने की जगह नहीं बची थी। यही हाल दिल्ली से प्रयागराज आने वाली अन्य ट्रेनों का रहा, जहां यात्रियों को फर्श, दरवाजे और शौचालय के पास बैठकर सफर करना पड़ा। हालांकि रोडवेज ने स्पेशल बसों का संचालन कर राहत दी। दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रविवार को दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज आने वाली प्रमुख ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली। महानंदा एक्सप्रेस से आ रहे यश द्विवेदी ने एक्स पर डीआरएम से शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.