रामपुर, जुलाई 19 -- जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) पर पथराव करने के मामले में रामपुर जीआरपी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया हैं। बाराबंकी निवासी अनमोल गुप्ता शनिवार को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही कोलकाता एक्सप्रेस (13152) मुरादाबाद स्टेशन से निकली। कटघर-दलपतपुर के बीच पहुंची। तभी ट्रैक के किनारे खेल रहे चार-पांच किशोरों ने पथराव कर दिया। एक के बाद एक कई पत्थर मारे। कोच बीएस-3 और एस-6 में लगा। दो पत्थर अलग-अलग कोच के विंडो शीशा पर लगे जिससे शीशा टूट गये। इसमें यात्री अनमोल गुप्ता के हाथ में पत्थर लगा। जिससे उनका हाथ सूज गया। यात्रियों की सूचना पर टीटीई और कोच अटेंडेंट पहुंचे। घटना की सूचना रेल कंट्रोल रूम को दी गई। इतनी देर में ट्रेन रामपुर पहुंच गई। रामपुर में आरपीए...