बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग के छापेमारी में गुरुवार को सियालजोरी थाना क्षेत्र के मधुनिया में अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर उत्पाद विभाग के प्रशिक्षु इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह व इंस्पेक्टर सनी विवेक तिर्की के अगुवाई में उत्पाद टीम ने मधुनिया गांव स्थित चारदिवारी के अंदर बने एक कमरे का घेराबंदी किया। छापेमारी के दौरान मौके से विभिन्न ब्रांड के 102 पेटी अवैध शराब, भारी मात्रा में खाली बोतल, ढक्कन, रेपर, जार, स्पिरिट व तीन पंचिंग मशीन जप्त किए गए हैं। जिसके अनुमानित मूल्य लगभग दस लाख रुपए से अधिक हैं। मौके पर पूछताछ में यह बात सामने आई कि हरला थाना क्षेत्र का रहने वाला पेशेवर धंधेबाज इरफान अंसारी अवैध शराब फैक्ट्री का लंबे समय से संचालन कर रहा था। इंस्पेक्टर ने ...