हमीरपुर, मार्च 26 -- मौदहा। पाटनपुर मार्ग पर देर रात सियार से टकराने के बाद बाइक सवार दो सगे भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक भाई की हालत नाजुक होने पर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम पाटनपुर निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार पुत्र प्रेम कुमार व उसका छोटा भाई आशीष बुधवार की रात बाइक द्वारा मौदहा से अपने गांव लौट रहे थे, तभी मौदहा-पिपरौंदा के बीच अचानक सड़क पर सियार आने से उनकी बाइक उससे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने अमित की हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.