सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना के रालामऊ में शुक्रवार सुबह खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सियार ने हमला कर दिया। सियार के हमले से किसान के चेहरे, आंख के पास गंभीर चोट आ गई। आनन- फानन में परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर भागे। जिला अस्पताल में किसान का इलाज चल रहा है। रालामऊ निवासी सीताराम शुक्रवार सुबह खेत की रखवाली कर रहे थे। करीब छह बजे सियार ने अचानक झाझियों से निकलकर सीताराम पर हमला कर दिया। सीताराम के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आ गई। चीख पुकार सुन आसपास के खेत में काम करे लोगों के आने पर सियार झाड़ियों की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों ने सीताराम के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले सियाराम को सीएचसी गोंदलामऊ लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सीताराम की हालत गंभीर देख प्राथिमक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दि...