धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, संवाददाता। पूर्वी टुंडी के कदैया गांव में शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर घूम रहे युवक पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया। कदैया गांव निवासी सिद्विक अंसारी का पुत्र शमद अंसारी (20) घर के बाहर घूम रहा था। इस दौरान सियार ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पैर जख्मी हो गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि डॉक्टरों की देखरेख में मेडिकल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने सियार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...