लखीमपुरखीरी, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र में खेत पर शौच के लिए गई एक महिला पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के वजीरनगर निवासी अनिल की 38 वर्षीय पत्नी रूबी गुरुवार को खेत पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाया। घायल अवस्था में महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। यह भी पढ़ें- तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, गांव में दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में घूम रहे जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.