हमीरपुर, मई 18 -- राठ, संवाददाता। आठ दिन पहले खेत में सियार के काटने से किसान की हालात बिगड़ गई। किसान ने इलाज दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया है। पालनहारी की मौत से घर में कोहराम मच गया।चिकासी थानाक्षेत्र के अतरा गांव निवासी चैनू ने बताया कि 35 वर्षीय भतीजा वीरबहादुर प्रजापति तीन बीघा कृषि योग्य भूमि पर खेती-बाड़ी करता था। आठ दिन पहले मूंग की फसल देखने खेत गया था। तभी सियार ने हमला कर काट लिया। उसने सियार के हमले की जानकारी परिजनों को नहीं दी। लेकिन दो दिन बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए झांसी, ग्वालियर और फिर दिल्ली ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। युवा किसान की मौत से पत्नी प्रभा, पुत्र अभिषेक, पुत्री राखी और विशाखा का रो रो का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...